{"_id":"66964fe68cc7aa200c06e428","slug":"video-shahajahapara-ka-rajakaya-madakal-kalja-ma-chhaha-thana-btha-opada-shanpr-maraja-ka-le-dal-gaii-rada-karapata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में छह दिन बाद ओपीडी शुरू, मरीजों के लिए डाली गई रेड कारपेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में छह दिन बाद ओपीडी शुरू, मरीजों के लिए डाली गई रेड कारपेट
शाहजहांपुर में बाढ़ के चलते ठप स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में छह दिन के बाद मंगलवार को ओपीडी शुरू कर दी गई। पहले दिन 463 मरीजों का उपचार किया। मरीजों को अस्पताल के अंदर लाने के लिए रेड कारपेट डाली गई थी
गर्रा नदी के उफनाने के बाद बाढ़ का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंदर घुस गया था। अस्पताल बंद होने पर तीन सौ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा था। पानी कम होने के बाद से ओपीडी को शुरू कराने का प्रयास चल रहा था। रविवार और सोमवार को पूरे दिन कार्य चला। डॉक्टरों के चैंबर, ओपीडी, दवा काउंटर आदि पर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। मंगलवार सुबह नौ बजे से पर्चे बनना शुरू हो गए। फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ समेत कई विभागों में डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।