{"_id":"66952540bdb575068a04ca93","slug":"video-discrimination-in-road-widening-deep-anger-among-traders","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सड़क चौड़ीकरण में भेदभाव, व्यापारियों में गहरा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सड़क चौड़ीकरण में भेदभाव, व्यापारियों में गहरा आक्रोश
शहर के कीडगंज इलाके के कृष्णानगर इलाके में थाने वाली सड़क पर पीडीए और नगर निगम की ओर से कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में भारी भेदभाव किया जा रहा है। प्रभावशाली लोगों का मकान न तोड़कर सामान्य व्यापारियों के यहां ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
उनका कहना है कि महापौर से लेकर पार्षद तक के मकान इसी सड़क पर हैं, लेकिन उनको न तोड़कर सामान्य जनता के मकान को ध्वस्त किया जा रहा है। खुद मकान न तोड़ने पर सरकारी ठेकेदार बुलडोजर लगाकर जद में आने वाले हिस्से को धराशायी कर दे रहे हैं, जिससे कि पूरा मकान हिल जा रहा है। बुलडोजर का खर्च भी पीड़ित से ही लिया जा रहा है। चौड़ीकरण में जो भूमि और मकान का हिस्सा जा रहा है उसका कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।