{"_id":"6694125532124a501c016609","slug":"video-namami-gange-will-prepare-a-list-of-clean-and-dirty-ghats-making-people-aware","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नमामि गंगे तैयार करेगा स्वच्छ और गंदगी वाले घाटों की सूची, लोगों को कर रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नमामि गंगे तैयार करेगा स्वच्छ और गंदगी वाले घाटों की सूची, लोगों को कर रहा जागरूक
नमामि गंगे के गंगा विचार मंच की महानगर की इकाई की रविवार को नमो घाट पर मासिक बैठक हुई। बैठक में संस्था के सदस्यों ने काशी के गंगा घाटों पर गंगा स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने पर चर्चा की। जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नाविक समाज, पंडा पुरोहितों, दुकानदारों, नगर निगम कर्मचारियों सहित अन्य सभी श्रद्धालुओं से समन्वय स्थापित करने पर विचार हुआ। काशी के सबसे स्वच्छ घाटों, ज्यादा गंदगी वाले घाटों की सूची तैयार की जाएगी। सावन में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाइन में लगे दर्शनार्थियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा हुई। बैठक से पहले नमो घाट पर पर्यटकों से आह्वान किया गया कि गंगा घाटों को स्वच्छ रखें। इस दौरान जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, जय विश्वकर्मा, प्रीति, रवि जायसवाल, भावना गुप्ता, सपना वर्मा मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।