{"_id":"6692b75b669c606672074804","slug":"video-ganga-river-level-rose-2-meters-in-bhadohi-heartbeats-of-people-living-coastal-areas-increased","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में 18 घंटे में पौने दो मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों के लोगों की बढ़ी धड़कनें; पलायन का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में 18 घंटे में पौने दो मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों के लोगों की बढ़ी धड़कनें; पलायन का डर
पश्चिमी यूपी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। तीन ओर से गंगा से घिरे कोनिया क्षेत्र के लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। बीते 18 घंटे में ही गंगा का जलस्तर अचानक पौने दो मीटर तक बढ़ गया है। गंगा का पानी करीब 20 फीट घाटों की तरफ बढ़ा है। जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी गंगा चेतावनी बिंदु के काफी पीछे हैं, लेकिन जिस तरह से 18 घंटों में दो मीटर गंगा का जलस्तर बढ़ा है। उससे छेछुआ, भुर्रा जैसे बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों की चिंताएं बढ़ गई है। नहर विभाग के अनुसार गंगा दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। शनिवार सुबह आठ बजे तक जलस्तर 64.65 मीटर दर्ज किया गया। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे तक जलस्तर 64.65 मीटर दर्ज किया गया है। जिले में चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर और 81.20 मीटर खतरे के निशान का निर्धारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।