{"_id":"66924f39cd68de7d0909e73d","slug":"video-palya-ma-bugdhha-paugdhata-kasana-ka-paratharashana-bl-1500-ekaugdha-fasal-haii-brabtha-maaavaja-ka-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पलिया में बाढ़ पीड़ित किसानों का प्रदर्शन, बोले- 1500 एकड़ फसल हुई बर्बाद; मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पलिया में बाढ़ पीड़ित किसानों का प्रदर्शन, बोले- 1500 एकड़ फसल हुई बर्बाद; मुआवजे की मांग
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां इलाके में बाढ़ पीड़ित किसानों ने कस्बे के कमल चौराहे पर शनिवार दोपहर को प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं तहसीलदार आरती यादव ने किसानों से बात की, तब किसानों ने समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई। समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
किसानों ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 1500 एकड़ फसल बाढ़ के पानी डूब चुकी है। फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। सरकार से इसका मुआवजा दिलाया जाए। किसानों का कहना है कि पालिया से 24 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गांवों में पानी भरा हुआ है, जिससे लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। गांव के रास्ते चारों तरफ से टूटे हुए हैं और बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बाढ़ पीड़ित का परिवार सड़क पर खड़े हुए वाहनों के नीचे बसर गुजर कर रहे हैं। उन्होंने तहसील पहुंचकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।