{"_id":"66910facb6b4e1e93100f93d","slug":"video-shahajahapara-ma-bugdhha-ka-kahara-10-hajara-lga-na-khal-kae-ghara-haiiva-para-aisa-ha-halta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर... 10 हजार लोगों ने खाली किए घर, हाईवे पर ऐसे हैं हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर... 10 हजार लोगों ने खाली किए घर, हाईवे पर ऐसे हैं हालात
शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ से हालात भयावह हो गए हैं। शहर की तरफ आने वाले अंधिकतर मार्गों पर बाढ़ का पानी भर गया। लखनऊ-दिल्ली हाईव पर शुक्रवार सुबह पांच फीट तक पानी बह रहा था, जिससे दूसरे दिन भी यातायात ठप रहा। आवागमन बंद होने से लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इधर, बाढ़ की चपेट में आने से शहर के कई मोहल्ले प्रभावित हो रहे हैं। घरों में बाढ़ का पानी है। लोगों ने छतों पर रात गुजारी। जिला प्रशासन की टीमें नावों से रेस्क्यू कर रही हैं। शहर की आवास विकास कॉलोनी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। कई घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया। यहां के करीब 10 हजार लोगों ने मकान खाली किए हैं। इन लोगों को नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।