{"_id":"6691098ae8312af7da0fa25f","slug":"video-palbhata-haiiva-para-aaya-magaramacachha-maca-gaii-bhagathaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत हाईवे पर आया मगरमच्छ, मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मचवाखेड़ा में पीलीभीत हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात पानी के साथ मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को देखकर वहां पर भगदड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्राम मचवाखेड़ा के लोग बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे टहलने के लिए हाईवे की ओर गए थे। अचानक रोशनी में उनकी नजर वहां घूम रहे मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बजाज शुगर मिल के गेट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी भी दौड़ कर देखने पहुंचे। ग्राम प्रधान यशपाल ने बताया कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम तीन घंटे तक नहीं पहुंची। रात में मगरमच्छ खेतों में कहीं गायब हो गया। मगरमच्छ आने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।