{"_id":"6690f145e8d99e6b3a0d5fb9","slug":"video-eta-ma-yavaka-na-hajara-nahara-ma-lgaii-chhalga-talsha-ma-jata-gatakhara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एटा में युवक ने हजारा नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एटा में युवक ने हजारा नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
एटा के मिरहची क्षेत्र में एक युवक ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। युवक के नहर में कूदने की सूचना पर नहर पुल पर काफी लोग एकत्रित हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मारहरा निवासी एक बाइक सवार ने छलांग लगाने वाले व्यक्ति को पहचान कर मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी दी है। नहर में कूदे युवक की तलाश गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। बताया गया कि 20 वर्षीय विपिन पुत्र श्रीनिवास मारहरा के कंमबोह मोहल्ला का निवासी है। जिसने गुरुवार की शाम 6:30 बजे के करीब हजारा नहर में छलांग लगा दी। थाना पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी। सूचना पाकर परिवार के लोग नहर पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया विपिन का घर में किसी से कोई भी वाद विवाद नहीं हुआ है। वहीं खबर लेकर जाने तक नहर में कूदे युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।