{"_id":"6690f4e218ebc0b58e028846","slug":"video-bthaya-ma-tha-ghata-taka-jal-asapatal-ka-bjal-gal-maraja-oura-tamarathara-hae-bhal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में दो घंटे तक जिला अस्पताल की बिजली गुल, मरीज और तीमारदार हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में दो घंटे तक जिला अस्पताल की बिजली गुल, मरीज और तीमारदार हुए बेहाल
बदायूं के जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ठप हो गई, जो करीब दो घंटे बाद सुचारू हो सकी। उमस और गर्मी में मरीज और तीमारदार बेहाल हो गए। खून की जांच को लोगों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। दो बजे कर्मचारियों ने जांच केंद्र में ताला डाल दिया, जिससे करीब 35 मरीजों को बिना जांच के ही घर लौटना पड़ा। जो भर्ती थे, वे हाथ के पंखे से पसीना सुखा रहे थे। वहीं तमाम तीमारदार पेड़ की छांव में बैठे नजर आए। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने भी जनरेटर चालू नहीं कराया। इससे दो घंटे तक ब्लड बैंक, एक्सरे रूम, पैथोलॉजी, ओटी व पुरुष अस्पताल के सभी वार्डों में गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल रहे।
विजय नगला के सोनू सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से वैसे ही मरीज परेशान थे, ऊपर से बिजली गुल हो गई। दो बजे सप्लाई बहाल होने राहत की सांस ली। हजरतपुर की रुखसाना बेगम ने कहा कि बिजली जाने के कारण पंखे बंद हैं। ड्यूटी पर तैनात लोगों से कहा तो उन्होंने यह कह दिया कि ड्यूटी रूम का भी पंखा बंद है। गर्मी से भर्ती मरीजों का हाल बेहाल रहा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कहा कि ओवरलोड से फाल्ट हो गया था, कुछ देर को बिजली ठप रही होगी। जनरेटर चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, तब तक बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करा दिया गया था। कुछ दिन बाद 24 घंटे बिजली मरीजों को मिल सकेगी, इसके लिए दस लाख रुपये से बिजली लाइन पर काम चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।