{"_id":"6690f3e2c305bb9040067eb5","slug":"video-bugdhha-ka-karanae-palya-bhara-maraga-para-aavagamana-btha-nava-sa-aavajaha-kara-raha-lga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाढ़ के कारण पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन बंद, नाव से आवजाही कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाढ़ के कारण पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन बंद, नाव से आवजाही कर रहे लोग
लखीमपुर खीरी जिले के पलियकलां इलाके में बाढ़ का पानी कम हुआ है लेकिन खेतों और निचले गांवों में अभी भी जलभराव है। इससे ग्रामीण अभी भी ऊंचे स्थानों पर ही हैं। पलिया निघासन मार्ग पर शुक्रवार को मलीनिया के पास पुलिया पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया, जबकि पलिया भीरा मार्ग पर आवागमन बंद है। अतरिया प्रेम नगर के पास क्षतिग्रस्त हुई पुलिया पर अभी भी पानी की धार चल रही है। इसके अलावा भी मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त है। इसी के चलते आवागमन शुरू नहीं किया जा सका है। इससे रोजमर्रा की जरूरतों और अन्य सामान यहां नहीं आ पा रहा है। सब्जी फल आदि की किल्लत शुरू हो गई है। पलिया दुधवा नेपाल मार्ग पर बसों का संचालन शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।