Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Weather News: Alert of heavy rain in Punjab, uncle and nephew died due to lightning
{"_id":"66925530749f5c335a0f9609","slug":"weather-news-alert-of-heavy-rain-in-punjab-uncle-and-nephew-died-due-to-lightning-2024-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather News: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से चाचा-भतीजे की मौत
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 13 Jul 2024 03:51 PM IST
पंजाब में अभी तक मानसून के सीजन में सामान्य से करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई है। कमजोर मानसून के बीच शुक्रवार को राज्य के कुछ शहरों में हल्की बारिश हुई थी। सबसे ज्यादा अमृतसर में 19 मिलीमीटर और पठानकोट में 13.5 मिमी दर्ज की गई। बरसात के कारण जलालाबाद के गांव चक्क टाहलीवाला में बिजली गिरने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई। कश्मीर सिंह फौज में तैनात थे, जो 15 दिन की छुट्टी पर आए थे और अपने भतीजे के साथ खेत में काम कर रहे थे। उनका भतीजा सुरजीत उर्फ सोना सिंह (22 वर्ष) जलालाबाद आईटीआई में डिप्लोमा कर रहा था। वे उसके साथ भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक बरसात शुरू हो गई और आसमान में बिजली चमकने लगी। बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।