Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Formal entry into Press Club building Una message of environmental protection given by planting a tree
{"_id":"66952e4782a06c29fd0b92e6","slug":"video-formal-entry-into-press-club-building-una-message-of-environmental-protection-given-by-planting-a-tree","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रेस क्लब भवन ऊना में विधिवत प्रवेश, पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रेस क्लब भवन ऊना में विधिवत प्रवेश, पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
प्रेस क्लब भवन ऊना में विधिवत प्रवेश सोमवार को हो गया है। इसके लिए प्रेस क्लब ऊना के तत्वाधान में प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। समारोह के दौरान प्रेस क्लब परिसर के आसपास पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अगुआई में हुए आयोजन में उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया एवं एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सीएमओ डा. एसके वर्मा, तहसीलदार शिखा राणा, आरटीओ अशोक कुमार कलसी सहित कई अधिकारियों पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सुबह सवेरे पूजा अर्चना करते हुए प्रेस क्लब भवन में प्रवेश किया गया। भवन के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रेस क्लब को पांच कनाल भूमि प्रदान की गई थी। जिस पर इस भवन को तैयार किया गया है। जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिला मुख्यालय के पत्रकारों के लिए इस भवन का निर्माण महत्वपूर्ण है, प्रेस क्लब ऊना बधाई का पात्र है। इस भवन के परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण की नींव रखी गई, इसका व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए। सभी लोगों को एक जन आंदोलन के रूप में पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस भवन की जिला मुख्यालय के सभी पत्रकारों को लंबे समय से दरकार रही है। अब इस भवन को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। भवन परिसर सहित आगामी विकास कार्य जारी रहेगा। इस अवसर पर रामपुर पंचायत प्रधान सुमन शर्मा, उपप्रधान रविंद्र कुमार, जिला पार्षद ओंकार नाथ, डीपीआरओ सचिन सांगर, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप दयाल, थाना प्रभारी मनोज वालिया, अद्वैता फाउंडेशन की संयोजक मोनिका सिंह, डॉ हरजिंद्र, डीसीए अध्यक्ष मदन पुरी, एमआरसी गु्रप जीएम परवेश कुमार, जन हित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, एमएस संजय मनकोटिया, युवा सेवा क्लब के प्रधान मोहन लाल मोहनी, संजीव सैनी, बीडीसी सदस्य विक्की सैणी, भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर, अधिवक्ता संजीव फांडा, आरपी सिंह मोनी, नवदीप कश्यप, प्रिंस राजपुत, साहिल जैतिक, दिनेश गुप्ता, धीरज शर्मा व प्रिंस ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।