{"_id":"66964a0cb3a3d2bbf10981e9","slug":"video-students-of-sanjauli-school-took-out-a-rally-for-public-awareness-about-organ-donation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंगदान जन जागरूकता को लेकर संजौली स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंगदान जन जागरूकता को लेकर संजौली स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:53 PM IST
शिमला के उपनगर संजौली में मंगलवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली की ओर से अंगदान जन जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूल की एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों ने संजौली चौक तक रैली निकाली। स्कूल प्रधानाचार्य लोकेश पारीक ने हरी झंडी दिखाते हुए रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों ने नारों के जरिये अंगदान का संदेश दिया। इस दौरान अंगदान की जानकारी के संबंधी पैंपलेट भी बांटे गए। सोटो ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर ने बताया कि देश में अंगदान जन जागरुकता अभियान 1 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। इसके तहत अंगदान का शपथपत्र भरने के लिए www.notto.abdm.gov.in या www.sottohimachal.in पर विजिट करें। एक व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष हो वह स्वैच्छिक रूप से अपने करीबी रिश्तेदारों को देश के कानून और नियमों के दायरे में रहकर अंगदान कर सकता है। अगर लोगों में पहले से अंगदान को लेकर पर्याप्त जानकारी होगी तभी ऐसे मौके जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
कार्यक्रम में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर पूनम शौनिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।