Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
VIDEO : Resident Commissioner Pangi flagged off the truck-mounted snow blower machine purchased at a cost of Rs 2 crore 11 lakh
{"_id":"676fd12423b9f8a5f1093686","slug":"video-resident-commissioner-pangi-flagged-off-the-truck-mounted-snow-blower-machine-purchased-at-a-cost-of-rs-2-crore-11-lakh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आवासीय आयुक्त पांगी ने 2 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई ट्रक-माउंटेड स्नो ब्लोअर मशीन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आवासीय आयुक्त पांगी ने 2 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई ट्रक-माउंटेड स्नो ब्लोअर मशीन को दिखाई हरी झंडी
आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई ट्रक-माउंटेड स्नो ब्लोअर मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अत्याधुनिक मशीन पांगी घाटी में सर्दियों के दौरान भारी हिमपात के कारण अवरुद्ध सड़कों को तेजी से खोलने में सहायक होगी। आवासीय आयुक्त ने बताया कि अब तक सड़कों से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जाता था, जिससे अधिक समय लगता था। नई स्नो ब्लोअर मशीन की सहायता से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से होगा और घाटी की सड़कों को जल्द बहाल किया जा सकेगा। इस पहल से न केवल सड़कों की व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि लोगों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाएं भी बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगी। यह मशीन घाटी की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बर्फ हटाने का एक महत्वपूर्ण साधन साबित होगी और स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करेगी। इस दौरान तहसीलदार पांगी शांता कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रवि शर्मा, नायब तहसीलदार पांगी सीता राम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।