{"_id":"6a54c0b0a45c3a4047033dbd","slug":"video-sirmaur-medical-college-doctors-in-nahan-raise-awareness-about-dengue-prevention-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डेंगू से बचाव के लिए नाहन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डेंगू से बचाव के लिए नाहन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया जागरूक
बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सोमवार को शहर में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान चिकित्सकों की टीम ने नाहन के दिल्ली गेट, नया बाजार तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पोस्टरों, जनसंवाद और संबोधन के माध्यम से लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता के माध्यम से ही डेंगू जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। अभियान में डॉ. अक्षिता, डॉ. पंकज सहित अन्य चिकित्सकों ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए बीमारी से बचाव के लिए सतर्कता बरतने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।