{"_id":"67209966176a05053c0ffab0","slug":"video-cm-sukhu-heard-the-problems-at-dharamshala-circuit-house-flagged-off-the-ambulance-targeted-the-central-govt","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धर्मशाला सर्किट हाउस में सीएम सुक्खू ने सुनीं समस्याएं, एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धर्मशाला सर्किट हाउस में सीएम सुक्खू ने सुनीं समस्याएं, एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सुबह धर्मशाला सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम सुक्खू ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली तिब्बती टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट की स्वास्थ्य एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र ने आपदा का पैसा नहीं दिया और न ही एनपीएस का पैसा दिया। ग्रांट देकर केंद्र सरकार कोई खैरात नहीं दे रही, यह हमारा अधिकार है। कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा है। सीएम ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का मकसद गांव में जाने का मकसद लोगों के दुख-दर्द को जानना है। आगामी दिनों में कांगड़ा जिले के कई गांवों में भी यह कार्यक्रम होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।