{"_id":"68f2347a95fad1b17409fcd5","slug":"video-dharamshala-quality-check-of-sweets-during-festive-season-in-dharamshala-14-samples-taken-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: धर्मशाला में त्योहारी सीजन पर मिठाइयों की गुणवत्ता जांच, 14 सैंपल लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: धर्मशाला में त्योहारी सीजन पर मिठाइयों की गुणवत्ता जांच, 14 सैंपल लिए गए
त्योहारी रौनक के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की गुणवत्ता पर नजर कड़ी कर दी है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त मनजीत जरियाल की अगुवाई में शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर रखी मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की गई और कुल 14 सैंपल एकत्रित किए गए। विभाग ने हिम पंजीरी, ढीला पनीर, भुना चना बर्फी, नारियल बर्फी, कलाकंद, बेसन बर्फी, मिल्क केक, बर्फी, रसगुल्ला, बेसन लड्डू, खजूर, खोया बर्फी, चमचम और डोडा बर्फी सहित विभिन्न मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी खाद्य वस्तु में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा बिल अवश्य लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।