{"_id":"69f5b8277073d548d508da92","slug":"video-grand-welcome-for-the-daughters-of-dharamshala-who-returned-with-gold-medals-for-india-from-the-asian-beach-games-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एशियन बीच गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं धर्मशाला की बेटियों का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एशियन बीच गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं धर्मशाला की बेटियों का भव्य स्वागत
एशियन बीच कबड्डी में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं धर्मशाला की बेटियों का भव्य स्वागत किया गया। सेंटर फॉर एक्सीलेंस धर्मशाला की खिलाड़ी नीतिका चौहान और सिमरन कंबोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। धर्मशाला पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया, जहां खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कोच पूजा ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर अन्य खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी भाग लिया और दोनों विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।