{"_id":"6a840381434262a2a50424d7","slug":"video-mla-sudhir-sharma-appeared-before-the-vigilance-department-find-out-what-he-said-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विजिलेंस के समक्ष पेश हुए विधायक सुधीर शर्मा, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विजिलेंस के समक्ष पेश हुए विधायक सुधीर शर्मा, जानें क्या बोले
मंगलवार को सुबह 11:50 पर सुधीर शर्मा विजिलेंस के समक्ष पेश होने के लिए धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद वह विजिलेंस थाना की ओर रवाना हुए। थाना जाने से पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जितने तथ्य विजिलेंस ने मांगे हैं, उससे कहीं अधिक तथ्य लेकर वह पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में उनकी पेशी के दौरान भारी संख्या में पहुंची कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके प्रति प्यार को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वह विजिलेंस जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र गुट को लगातार टारगेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।