{"_id":"6a83e2631664bb324c0edd22","slug":"video-vidyarthi-parishad-protests-against-fee-hike-in-dharamshala-locks-both-college-gates-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मशाला में फीस वृद्धि को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, कॉलेज के दोनों गेटों पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मशाला में फीस वृद्धि को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, कॉलेज के दोनों गेटों पर जड़ा ताला
फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज के दोनों मुख्य गेटों पर ताला जड़ दिया और विद्यार्थियों को अंदर जाने से रोक दिया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग उठाई। उनका कहना था कि लगातार बढ़ाई जा रही फीस से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के दोनों प्रवेश द्वार बंद रहने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई विद्यार्थी गेट के बाहर खड़े रहे। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक फीस वृद्धि को लेकर विद्यार्थियों के हित में निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।