सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : Ashish Dhiman a young engineer from Behdavin Jattan used to work earlier now he has become an entrepreneur and is providing employment to many people

VIDEO : बेहड़वीं जट्टां के युवा इंजीनियर आशीष धीमान पहले करते थे नौकरी, अब उद्यमी बनकर कई लोगों को दे रहे हैं रोजगार

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 09 Feb 2025 05:19 PM IST
VIDEO : Ashish Dhiman a young engineer from Behdavin Jattan used to work earlier now he has become an entrepreneur and is providing employment to many people
पढ़े-लिखे युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों के जमीनी स्तर पर अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाकर कई युवा उद्यमी बनने के अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। ये युवा उद्यमी न केवल स्वयं के लिए रोजगार के साधन सृजित कर रहे हैं, बल्कि कई अन्य लोगों को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे हैं। जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के गांव बेहड़वीं जट्टां के युवा इंजीनियर आशीष धीमान ने भी यह करके दिखाया है। उद्योग विभाग के माध्यम से 40 लाख रुपये का ऋण एवं 30 प्रतिशत सब्सिडी पाने के बाद आशीष धीमान ने अपने घर के पास ही फ्लाई-ऐश की ईंटों का प्लांट लगाया है और इस प्लांट में रोजाना 5 से 6 हजार तक ईंटें तैयार कर रहे हैं। पढ़े-लिखे परिवार से संबंध रखने वाले आशीष धीमान ने टैक्सटाइल्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी शुरू की थी। उनके पिता कनिष्ठ अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और भाई नगर निगम चंडीगढ़ में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। आशीष की पत्नी भी उपायुक्त कार्यालय मंडी में सेवारत हैं। घर से दूर कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी के दौरान आशीष ने कई बार अपना स्टार्ट अप उद्यम शुरू करने के सपने देखे, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे। इसलिए, उनका यह सपना साकार नहीं हो पा रहा था। अपने पैतृक मकान और कई रिश्तेदारों के मकानों में आ रही सीलन और प्लस्तर खराब होने की समस्या को देखते हुए उनके दिमाग में फ्लाई-ऐश की ईंटों का प्लांट लगाने या इनका कारोबार शुरू करने का आइडिया आया। उन्होंने यह आइडिया जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के अधिकारियों के साथ साझा किया। अधिकारियों ने आशीष का मार्गदर्शन किया और उन्हें अपना प्लांट लगाने के लिए प्रेरित किया। उद्योग विभाग के माध्यम से 40 लाख रुपये के ऋण और 30 प्रतिशत सब्सिडी की मदद से आशीष का सपना साकार हुआ और उन्होंने फ्लाई-ऐश की ईंटों का प्लांट लगा लिया। आशीष ने बताया कि उनके प्लांट में रोजाना 5-6 हजार ईंटें बन रही हैं और वह हर महीने 50 से 60 हजार तक ईंटें बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग इन ईंटों को काफी पसंद कर रहे हैं। क्योंकि, ये काफी हल्की एवं किफायती हैं और इनसे मकान में सीलन नहीं आती है। इन पर प्लस्तर का खर्चा भी कम होता है। आशीष ने अपने प्लांट में 7-8 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान किया है। इसके अन्य लोग भी अप्रत्यक्ष रूप से इस प्लांट से रोजगार पा रहे हैं। इस प्रकार, उद्योग विभाग की मदद से आशीष धीमान एक सफल उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन लीग की गोल्डन जुबली पर कार्यक्रम का आयोजन

09 Feb 2025

VIDEO : दिल्ली में आप की हार पर पंजाब में जश्न, कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा बांटे लड्डू

09 Feb 2025

VIDEO : हिसार में प्रो. कबड्डी लीग के लिए हुए ट्रायल, देशभर से पहुंचे खिलाड़ी

09 Feb 2025

VIDEO : करनाल में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हवन और भंडारे का आयोजन

09 Feb 2025

VIDEO : गोंडा में मौसम ने फिर मारी पलटी, कोहरे में लिपटी रही सुबह

09 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : मदनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, अवैध तरीके से हुआ निर्माण

09 Feb 2025

VIDEO : मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर अमेठी सांसद का बयान

09 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में बीच सड़क छात्र ने मचाया तांडव, क्लास के ही छात्र को जमकर पीटा

09 Feb 2025

VIDEO : महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलटी...सात लोग घायल

09 Feb 2025

VIDEO : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर, चार लोगों की मौत; सात घायल

09 Feb 2025

VIDEO : टोहाना में दो गाड़ियों की आमने सामने हुई टक्कर

09 Feb 2025

VIDEO : सोनभद्र में बड़ा हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर, चार लोगों की मौत

09 Feb 2025

VIDEO : कपूरथला में मेडिकल स्टोरों में रेड, प्रतिबंधित दवाइयां जब्त

09 Feb 2025

Sidhi News: ग्राम पंचायत तिलवारी के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 17 सदस्य पहुंचे एसडीएम कार्यालय

09 Feb 2025

Karauli News: भाजपा संगठन पर्व के चुनाव प्रभारी करौली दौरे पर रहे, दिल्ली में जीत का आतिशबाजी कर मनाया जश्न

09 Feb 2025

Delhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में कोई 344 तो कोई 392 वोट से हारा

09 Feb 2025

Sirohi: आबूरोड में है ये हाईटेक किचन, जहां सोलर एनर्जी से महज दो घंटे में तैयार होता है 40 हजार लोगों का भोजन

09 Feb 2025

Delhi Election Results 2025: पीएम मोदी ने एनसीआर को दी विकास की गारंटी

09 Feb 2025

Delhi Election Results 2025: दागियों को दिल्ली वालों ने नहीं किया पसंद, चुनाव में मिली शिकस्त

09 Feb 2025

Delhi Election Results 2025: भाजपा ने केजरीवाल को हराने के लिए कैसे बुना चक्रव्यूह?

09 Feb 2025

VIDEO : घर के बाहर खडे़ युवक को स्कूली छात्रों ने पीटा

08 Feb 2025

VIDEO : आजकल के गाने गीत नहीं, गीतकार संतोष आनंद बोले-सुनने वालों की भी गलती

08 Feb 2025

VIDEO : पुलिस हिरासत में माैत: व्यापारी का बेटा बोला-अब तक नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

08 Feb 2025

VIDEO : पुलिस हिरासत में हुई व्यापारी की माैत, वीरान पड़ी है आटा चक्की; पांच किमी दूर जा रहे ग्रामीण

08 Feb 2025

VIDEO : पुलिस हिरासत में व्यापारी की माैत पर नहीं हुई कार्रवाई, परिजन बोले-दो दिन बाद आंदोलन को होंगे बाध्य

08 Feb 2025

Rajasthan Politics: कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट होंगे अगले सीएम? गोपाल गुर्जर के दावे से तेज हुई सियासी हलचल

08 Feb 2025

VIDEO : मिर्जापुर में मकान कब्जा करने की कोशिश, तोड़फोड़ और मारपीट, लाखों की लूट का आरोप

08 Feb 2025

VIDEO : इगलास में 50 हजार का इनामी लुटेरा किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट की धनराशि 99500 रुपये बरामद

08 Feb 2025

VIDEO : खुटार के कैमहरिया में पीएचसी तो है... पर डॉक्टर और स्टाफ नदारद

08 Feb 2025

VIDEO : टप्पल का दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो आया सामने, मुकदमा दर्ज

08 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed