{"_id":"6ad1eca35de83c2c960c9486","slug":"video-bhoranj-ragi-powder-child-nutrition-pilot-project-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: भोरंज में रागी पाउडर से बच्चों के पोषण में सुधार के संकेत, माताओं से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: भोरंज में रागी पाउडर से बच्चों के पोषण में सुधार के संकेत, माताओं से लिया फीडबैक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:51 PM IST
Link Copied
छोटे बच्चों में कुपोषण की रोकथाम और उनके बेहतर पोषण को सुनिश्चित करने के लिए भोरंज में चलाए जा रहे पोषण हस्तक्षेप कार्यक्रम की उपायुक्त गंधर्व राठौड़ ने समीक्षा की। शुक्रवार को मिनी सचिवालय भोरंज में आयोजित संवाद सत्र के दौरान उन्होंने बच्चों की माताओं और अन्य महिलाओं से रागी पाउडर के उपयोग तथा इससे तैयार किए जाने वाले व्यंजनों के बारे में फीडबैक लिया।
उपायुक्त गंधर्व राठौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर भोरंज में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके तहत छोटे बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी पाउडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पाउडर से अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार कर बच्चों को खिलाए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि रागी से बने व्यंजनों को लेकर बच्चों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। साथ ही, बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास से जुड़े विभिन्न मानकों में भी सुधार के संकेत मिले हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इस माह रागी से तैयार किए गए कुछ नए व्यंजन और उत्पाद भी उपलब्ध करवाए गए हैं। संवाद सत्र में माताओं से इनके उपयोग, बच्चों की प्रतिक्रिया और गुणवत्ता को लेकर राय तथा सुझाव मांगे गए, ताकि पोषण कार्यक्रम को और बेहतर बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री में इन नए व्यंजनों और उत्पादों को शामिल करने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।
संवाद सत्र में एसडीएम शशिपाल शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार, सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप चौहान और तहसीलदार भोरंज डॉ. आशीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।