{"_id":"669e2fcf3c103f13260b169b","slug":"video-continuous-hunger-strike-of-joa-it-exam-candidates-continues-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में जेओए आईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में जेओए आईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन जारी
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय के बाहर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा है। इस दौरान अभ्यर्थी परिणाम दो या जहर दो की तख्तियां लेकर धरने पर डटे रहे। नन्हें बच्चे को गोदी में लिए अभ्यर्थी मां भी इस क्रमिक अनशन में शामिल हुई। वर्तमान में इस परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण है। अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया और मेरिट और अभ्यर्थियों की प्राथमिकता के आधार पर विभागों का आवंटन किया जा रहा है। पेपर लीक प्रकरण और मामले के कोर्ट में चले जाने के कारण परिणाम घोषित होने में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। ऐसे अब अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूट चुका है। इससे पूर्व भी अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं इस मामले में राज्य चयन आयोग को भर्ती को कुछ माह पूर्व भी सौंपा गया है। जून माह में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का मूल्यांकन किया गया है ऐसे में अब अभ्यर्थियों की मांग है कि विभागों का आवंटन भी जल्द से जल्द किया जाए। इस पोस्ट कोड के तहत प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में जेओए के 1855 पद भरे जाएंगे। ऐसे में विभागों का आवंटन करने के लिए भी आयोग को खूब मशक्कत करनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।