{"_id":"669d1387036a097810072978","slug":"video-kutlahar-assembly-constituency-mla-vivek-sharma-heard-the-problems-of-the-people-in-jogi-panga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- सरोह से शराब का ठेका होगा दूसरी जगह शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- सरोह से शराब का ठेका होगा दूसरी जगह शिफ्ट
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरोह से शराब का ठेका जल्द ही शिफ्ट होगा। उन्होंने जोगी पंगा में जन समस्या सुनी। इस दौरान ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सरोह में शराब के ठेके को शिफ्ट करने के संदर्भ में भी मिला और उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को अश्वस्त किया कि जल्द ही शराब के ठेके को अन्य जगह के लिए शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर भी ग्रामीण मिले। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो पेयजल की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। प्रभावित इलाकों का दौरा किया जाए और जो स्त्रोत सूखने की कगार पर हैं या जिन में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं है या क्षेत्र में कोई और नई परियोजना पेयजल की स्थापित करनी है। इस दिशा में उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का निपटारा करते हुए मौके पर निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीणों से जुड़ी समस्या का समाधान करने में अधिकारी कोई भी कोताही नहीं बरतें हैं। इसमें अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण राजस्व से संबंधित समस्याओं को लेकर भी मिले और उन्होंने मौके पर समस्याओं का निपटारा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है और इस दिशा में प्रयासरत है। क्षेत्र की जनता के लिए वह खुद अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं और वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित तमाम मंत्रिमंडल प्रदेश को विकास के शिखर की ओर ले जाने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भले ही वर्तमान में प्रदेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो गलत निर्णय लिए हैं। उनका वर्तमान में कांग्रेस सरकार को और प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन कुशल नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जल्द ही इस आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए नित रोज नई नीति के तहत काम करने की दिशा में अग्रसर है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राम आसरा, रविंद्र, ओम प्रकाश, राजीव, बलजीत, युवा कांग्रेस पार्टी, महिला कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस सेवादल सहित कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।