{"_id":"669cf207ca389e807a0dd9b9","slug":"video-hadafana-iiyarafana-ka-jayatha-isatamal-khataranaka-janae-kaya-kahata-ha-dakatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हेडफोन-ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हेडफोन-ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
भागदौड़ भरी जिंदगी में हेडफोन, नेकबैंड, ईयरबड्स आदि का चलन काफी बढ़ा है। घर, कार्यालय हर जगह लोग कानों में ईयरफोन लगाए दिखाई देते हैं। कोई फिल्म देखता तो कोई गाने सुनता या फिर घंटों बातें करता दिखाई देता है। इसका इस्तेमाल बढ़ने से श्रवण ह्रास और टिनिटस की एक मुख्य वजह बन रही है। शासन ने इस पर चिंता व्यक्त की है। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीएम, कमिश्नर को पत्र लिखकर श्रवण ह्रास और टिनिटस को रोकने के निर्देश दिए हैं। लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में 120 से 140 मरीज आते हैं। इसमें एक से दो मरीज ऐसे आते हैं, जिनको ईयरफोन से कम सुनाई की समस्या होती है। यह एक गंभीर समस्या है। अगर समय रहते इलाज शुरू हो जाए तो पूरी तरह ठीक हो सकते हैं, नहीं तो आगे स्थिति गंभीर हो सकती है। मेडिकल कॉलेज में इलाज की पूरी सुविधाएं हैं। कहा, किसी को अचानक सुनाई देना बंद हो जाता है, तो कान में पर्दे के अंदर माइक्रोस्कोप से इंजेक्शन लगाते हैं, जिससे उसके सुनने की क्षमता वापस आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।