{"_id":"669b72ffcf5d1e7c690496b3","slug":"video-candidates-protested-outside-the-state-selection-commission","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतिम परिणाम में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने राज्य चयन आयोग के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतिम परिणाम में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने राज्य चयन आयोग के बाहर किया प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में भर्ती परिणाम में देरी को लेकर नाराज चल रहे जेओए (जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने हमीरपुर स्थित आयोग के दफ्तर के बाहर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है । अभ्यर्थियों ने फैसला लिया है कि जब तक परिणाम घोषित नहीं किया जाता, तक ब प्रतिदिन सुबह 9: 00 से शाम 5:00 बजे तक कार्यालय गेट पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि काफी समय से रिजल्ट को लेकर बेवजह देरी की जा रही है। बार-बार यही कहा जा रहा है कि 2-4 दिनों में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। अब यहां से रिजल्ट घोषित करवाए बिना लौटने वाले नहीं हैं। विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी चयन आयोग के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। पिछले कई सालों से अभ्यर्थी पहले न्यायालय में और बाद में कई और कारणों से नौकरी के इंतजार में परेशान हैं। बीते रोज से ही प्रदेश भर से जुटे युवा यहां पर डेरा डाले हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।