{"_id":"669a4e989c8d3c6d4406433d","slug":"video-palsa-na-mathabhaugdha-ma-thabca-tha-ltara-gal-lgana-sa-thana-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेरे, गोली लगने से दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो लुटेरे, गोली लगने से दोनों घायल
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। घायल लुटेरों में बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी संजय मौर्य और भमोरा थाने के देवचरा निवासी जलालुद्दीन उर्फ राजा है। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान कुआंडांडा मोड़ पर नवदिया झादा चौराहे की ओर जाती मैक्स बोलेरो गाड़ी को रोका गया। ड्राइवर ने गाड़ी नहर की पटरी की ओर बढ़ा दी। पुलिस ने रोका तो कार में बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस की गोली से घायल होने के बाद ये पकड़ गए। दोनों ने कुंडल लूट समेत कई घटनाएं करना स्वीकार किया है। संजय पर 22 और राजा पर 13 मुकदमे दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।