{"_id":"669b72785bcb5c119c0c8937","slug":"video-lkhamapara-khara-ma-palya-bhara-maraga-para-shanpr-naha-haaa-aavagamana-lga-ka-thakakata-bugdhha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी में पलिया-भीरा मार्ग पर शुरू नहीं हुआ आवागमन, लोगों की दिक्कतें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी में पलिया-भीरा मार्ग पर शुरू नहीं हुआ आवागमन, लोगों की दिक्कतें बढ़ीं
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया-भीरा मार्ग पर शनिवार को भी आवागमन शुरू नहीं हो सका। जिसके कारण अतरिया क्रॉसिंग व शारदा पुल पर भारी संख्या में वाहनों के साथ लोगों की भीड़ रही। सुबह करीब 10 बजे कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय इस रूट की बजाय निघासन मार्ग से जाने के लिए कहते नजर आए। अतरिया की पुलिया के आगे मार्ग पर अभी भी पानी धार के साथ बह रहा है। इसी के चलते मार्ग से आवागमन प्रशासन ने बंद रखा है। उधर मार्ग बंद होने से भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर, गोला, खुटार जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा और वह निघासन रूट से लंबी दूरी का रास्ता तय कर अपने गंतव्य के लिए रवाना होते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।