{"_id":"669ce5e1237b258f790291fc","slug":"video-palsa-na-gasagaja-bval-ka-tha-aarapaya-ka-mathabhaugdha-ma-kaya-garafatara-eka-ka-para-ma-lga-gal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस ने गौसगंज बवाल के दो आरोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस ने गौसगंज बवाल के दो आरोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में शुक्रवार रात हुई घटना के बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी है। एक पक्ष के घरों पर पथराव व हमला करने के आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। शनिवार को पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके साथ ही तलाश में जुटी पुलिस ने शनिवार आधी रात के बाद गौसगंज निवासी आलमगीर और निजाकत को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के मुताबिक बिहारीपुर व भमोरा गांव के बीच बाइक से जाते दोनों आरोपियों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आलमगीर के पैर पर गोली लगी है। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक व 1070 रुपये बरामद किए गए। कुछ और लोग भी पुलिस ने पकड़े हैं। इनमें से कई लोग अपने ही घरों में बाहर से कुंडी लगवाकर बंद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।