Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
VIDEO : Guru Purnima festival was celebrated with devotion and enthusiasm in Renuka ji
{"_id":"669ce86a4ec68833da03657a","slug":"video-guru-purnima-festival-was-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-in-renuka-ji","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेणुका जी में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेणुका जी में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व
गुरु-शिष्य के मधुर मिलन और प्रेम का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पर्व रविवार को रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरु शिष्यों ने अपने गुरु की आराधना और पूजा अर्चना करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। रेणुकाजी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) का भव्य आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम ब्रह्मलीन महात्मा सुंदरमुनि निर्वाण की प्रतिमा पर जलाभिषेक और पुष्प वर्षा से गुरु पूर्णिमा पर्व का शुभारंभ किया गया। आश्रम के संचालक एवं महंत स्वामी रेणेंद्र मुनि ने भक्तों को उपदेश देते हुए कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा सदियों पुरानी है। गुरु हमें संस्कार शिक्षा व मर्यादा में रहने की सीख देता है। हमें हमेशा अपने गुरू का आदर करते हुए उनके द्वारा बताए सद्मार्ग पर चलना चाहिए।वहीं गुरु शिष्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने कहा कि गुरु में ही वो शक्ति है जो शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। गुरु में एक साथ कई शक्तियां विध्यमान हैं। इसके अतिरिक्त सन्यास आश्रम रेणुकाजी, धारटीधार क्षेत्र में स्थित पावन तपोस्थली दिग्यौण के ब्रह्मचारी आश्रम, गुरु स्थान बायरी सहित अन्य संत महात्माओं के आश्रमों में भी गुरु पूर्णिमा पर्व की धूम रही। इस मौके पर शिष्यों ने नतमस्तक होकर अपने गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी भेंट को गुरु के चरणों में अर्पित किया। इस मौके पर प्रवचन, भक्ति गीत-संगीत और भजन कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।