{"_id":"6a54e1d5d2a9addff107146f","slug":"video-dc-gandharva-rathore-stated-that-accidents-should-be-prevented-by-ensuring-proper-road-markings-and-installing-warning-boards-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- सड़कों की सही मार्किंग और चेतावनी बोर्ड लगाकर रोकी जाएं दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- सड़कों की सही मार्किंग और चेतावनी बोर्ड लगाकर रोकी जाएं दुर्घटनाएं
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क की सही मार्किंग सुनिश्चित की जाए व वाहन चालकों और राहगीरों के मार्गदर्शन के लिए आवश्यक स्थानों पर चेतावनी एवं दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएं। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नेशनल हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों से जुड़ने वाले ग्रामीण संपर्क मार्गों के जंक्शनों, क्रॉसिंग और चौक-चौराहों पर दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इन स्थानों पर तेज गति और गलत दिशा में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और सड़क मार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि वाहन चालकों को यातायात संबंधी सही जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।