{"_id":"6a54cd4076a7392ebe08b7db","slug":"video-hamirpur-cpim-submitted-a-memorandum-to-the-government-through-the-deputy-commissioner-regarding-its-demands-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: माकपा ने मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: माकपा ने मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर। माकपा की हमीरपुर जिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपकर जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, राज्य कमेटी सदस्य जोगिंद्र कुमार, जिला सचिव प्रताप राणा, जिला कमेटी सदस्य जतिंद्र कुमार, ब्रह्म दास, मदन लाल और श्याम लाल शामिल रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मक्के की फसल पर बढ़ रहे फॉल आर्मीवर्म के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों को रियायती दरों पर कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा फसल नुकसान की स्थिति में उचित मुआवजा देने की मांग की। पार्टी ने एचआरटीसी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बंद किए गए बस रूटों को शीघ्र बहाल करने की भी मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।