{"_id":"6a54cd311345743660038ff0","slug":"video-suresh-kumar-urges-people-to-remain-vigilant-to-safeguard-lives-and-property-during-the-monsoon-season-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: विधायक सुरेश कुमार बोले- मानसून सीजन में जान-माल की रक्षा के लिए रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: विधायक सुरेश कुमार बोले- मानसून सीजन में जान-माल की रक्षा के लिए रहें सतर्क
विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को हमीर भवन में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके मानसून सीजन के दौरान किसी भी तरह की आपदा से बचाव के प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जन-माल की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट रहें और अपने मोबाइल फोन भी ऑन रखें। विधायक ने भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोधन तथा अन्य संभावित आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे और सरकारी एवं निजी भवनों के आस-पास खतरनाक पेड़ों की पहचान करके इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। लोक निर्माण विभाग सड़कों की नालियों एवं जल निकासी के स्थानों की नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।