{"_id":"69afff7a97ebf00a2105d192","slug":"video-hamirpur-abhishek-kumar-garg-said-it-is-the-responsibility-of-the-entire-society-to-ensure-respect-for-women-and-their-rights-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अभिषेक कुमार गर्ग बोले- महिलाओं का सम्मान और उनके अधिकार सुनिश्चित करना संपूर्ण समाज का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अभिषेक कुमार गर्ग बोले- महिलाओं का सम्मान और उनके अधिकार सुनिश्चित करना संपूर्ण समाज का दायित्व
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:54 PM IST
Link Copied
एडीसी हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा है कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी के बगैर हम किसी भी समाज और देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। अगर किसी समाज में महिलाएं किन्हीं कारणों से पीछे रह जाती हैं तो वह समाज पिछड़ जाता है। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर यहां एनजीओ भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वो चाहे मनरेगा में कार्य करने एवं आसमान में जहाज उड़ाने या मॉडलिंग तथा अभिनय की। अभिषेक गर्ग ने कहा कि आधुनिक दौर में भी महिलाएं कहीं न कहीं असमानता, भेदभाव और अत्याचार का शिकार हो रही हैं। यही कारण है कि हमें आज भी महिला दिवस मनाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारी आबादी का आधा हिस्सा हैं और अगर हम अपने आम जनजीवन में महिलाओं के योगदान को देखें तो हर दिन महिला दिवस ही लगता है। इसलिए हमें खुद में यह सोच विकसित करनी होगी कि महिलाओं के बगैर हमारा समाज अधूरा है और वे उच्च सम्मान की अधिकारी हैं। उन्होंने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है और समाज में उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।