{"_id":"681b6a8b33fd933ba00e6bdb","slug":"video-hamirpur-cm-political-advisor-sunil-sharma-bittu-said-that-the-hole-holders-of-hamirpur-bus-stand-will-soon-get-shops-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बोले- हमीरपुर बस स्टैंड के खोखा धारकों को जल्द मिलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बोले- हमीरपुर बस स्टैंड के खोखा धारकों को जल्द मिलेंगी दुकानें
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने आज हमीरपुर में कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड के सामने दुकानों के आवंटन से वंचित रहे 11 खोखा धारकों को जल्द ही नई दुकानें उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि नई दुकानों का नक्शा तैयार कर लिया गया है और आवश्यक बजट उपलब्ध करवा दिया गया है। शर्मा आज इन 11 खोखा धारकों द्वारा आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान अपनी दुकानों के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर इन खोखा धारकों ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इन खोखा धारकों के लिए धरातल पर नए खोखों के निर्माण को मंजूरी दे दी है और इसके लिए आवश्यक शुरुआती बजट जारी कर दिया गया है। साथ ही, निर्माण स्थल पर आ रही ट्रांसफार्मर की समस्या का भी समाधान कर दिया गया है। इस अवसर पर शर्मा ने उस स्थान का निरीक्षण भी किया जहां नई दुकानें बननी हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान इन खोखा धारकों के साथ अन्याय हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बनकर काम कर रहे हैं और व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से ऐसे लोगों को उनका हक दिला रहे हैं। खोखा धारकों ने सुनील शर्मा बिट्टू और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का उनके समर्थन और इस पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुमन भारती, अजय शर्मा, राजेश ठाकुर, विक्रम शर्मा, परवेश ठाकुर, राजेश आनंद, सुनील कुमार, तेजनाथ, रत्न चंद डोगरा, राकेश रानी और निशा वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और इन 11 खोखा धारकों के परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।