{"_id":"681b19a27912e8674d02ed57","slug":"video-retired-soldiers-in-hisar-said-we-are-ready-to-support-the-army-on-every-front-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में रिटायर्ड फौजी बोले- हम हर एक मोर्चे पर जाकर सेना का साथ देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में रिटायर्ड फौजी बोले- हम हर एक मोर्चे पर जाकर सेना का साथ देने को तैयार
कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे पूर्व सैनिक विनोद फौजी ने कहा कि मैं फिर से देश के लिए लड़ने को तैयार हूं। कारगिल युद्ध की यादें आज भी मेरे जहन में ताजा है। जब भी सेना का आदेश आएगा मैं बार्डर पर मिलूंगा।
पूर्व सैनिक विनोद फाैजी ने कहा कि कारगिल में हमारी सेना ने टाइगर हिल पर कब्जा लिया था। इसी चोटी पर पाकिस्तानी सेना को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा था। हमने जब टाइगर हिल पर कब्जा लिया तो जवानों में बहुत जोश था। पाकिस्तान की सेना सोई पड़ी थी, हमने उन पर फायर खोले। कुछ ही देर में पाकिस्तान सैनिकों की लाशों को ढेर लग गए थे।
पूर्व सैनिक फकीरचंद ने बताया कि वह वर्ष 1971 भारत- पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना का हिस्सा थे। उस समय भारतीय सेना ने बहुत पराक्रम दिखाया था। पाकिस्तान की सेना को पूरी तरह से घेर लेते थे। पाकिस्तानी डर के मारे सरेंडर कर रहे थे। हम रात रात भर पैदल चलकर दुश्मन के ठिकानों में पहुंचते थे। उस एरिया में धान की काफी खेती होती थी, हम पानी से भरे धान के खेत से कई कई किलोमीटर पैदल जाते थे।
पूर्व सैनिक चरण सिंह मलिक ने कहा कि हम देश की सेनाओं के साथ हैं। जहां हमें भेजा जाएगा हम युद्ध के मैदान में डटे रहने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना सही समय पर सही जवाब दिया है। हमने पाकिस्तान के निर्दोष लोगों को नहीं मारा। पाक में छिपे आतंकियों पर कार्रवाई की गई है। आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में कड़ा जवाब देने की जरूरत है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारत सरकार ने सेना को खुली छूट देकर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया है। हमारी सेनाएं हर एक हमले का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। हमारे करोड़ों पूर्व सैनिक सेना के एक बुलावे पर बॉर्डर पहुंच जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।