Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: UP Congress co-in-charge Jagdish Jangra targeted BJP CM Sain and Dr. Archana Gupta.
{"_id":"6a785dea2907872019010ad1","slug":"video-hansi-up-congress-co-in-charge-jagdish-jangra-targeted-bjp-cm-sain-and-dr-archana-gupta-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी जगदीश जांगड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना, सीएम सैनी को लेकर दिया बड़ा बयान, डॉ. अर्चना गुप्ता पर भी किया जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी जगदीश जांगड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना, सीएम सैनी को लेकर दिया बड़ा बयान, डॉ. अर्चना गुप्ता पर भी किया जुबानी हमला
राजस्थान के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश जांगड़ा रविवार को हांसी पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा कांग्रेस और नेहरू परिवार को लेकर दिए गए बयानों पर तीखा पलटवार किया।
जगदीश जांगड़ा ने कहा कि अर्चना गुप्ता को पहले देश का इतिहास और पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को ठीक से पढ़ना चाहिए, उसके बाद ही कोई बयान देना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया।
हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जांगड़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाबू की तरह काम कर रहे हैं और प्रदेश की सरकार दिल्ली से चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और सरकार की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार को ‘घोटालों की सरकार’ करार देते हुए कहा कि सरकार की कमजोरियों को उजागर करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं के मुद्दे पर भी जांगड़ा ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पेपर लीक की सरकार बनकर रह गई है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन सरकार इन वास्तविक मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं कर रही। उनके अनुसार, राहुल गांधी लगातार युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं, जबकि भाजपा इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
जांगड़ा ने कहा कि महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है और इसका सीधा असर परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय दूसरे मुद्दों को सामने लाकर जनता का ध्यान भटकाने में लगी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस युवा, रोजगार, महंगाई और आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर है और पार्टी इन मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसकी आवाज दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय सरकार को सवालों के जवाब देने चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाती रहेगी और भाजपा के हर राजनीतिक हमले का तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।