{"_id":"688b4c938e2960dbd001d2b9","slug":"video-hamirpur-dc-amarjit-singh-said-there-are-immense-possibilities-in-animal-husbandry-focus-on-its-modernization-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपायुक्त अमरजीत सिंह बोले- पशुपालन में हैं अपार संभावनाएं, इसके आधुनिकीकरण पर दें बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपायुक्त अमरजीत सिंह बोले- पशुपालन में हैं अपार संभावनाएं, इसके आधुनिकीकरण पर दें बल
उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर में वीरवार को पशुपालन के क्षेत्र में आधुनिकीकरण की संभावनाओं को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त अमरजीत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पशुपालन जैसे पारंपरिक सैक्टर में आज भी रोजगार की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। इसमें आधुनिक तकनीक का समावेश करके ग्रामीण आर्थिकी को बल दिया जा सकता है। पशुपालन विभाग और इस पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े आम किसानों एवं पशुपालकों को आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य करना चाहिए। इस सैक्टर में व्यापक सुधार के लिए राज्य स्तर पर एक व्यापक कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए जिला हमीरपुर से भी संभावित योजनाएं और महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव प्रेषित किए जा रहे हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जिला में पशु चिकित्सा से संबंधित इनफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण, पशुओं की नस्ल में सुधार, दुग्ध उत्पादों के बेहतर विपणन, दुग्ध सहकारी सभाओं के गठन, चारे की समस्या के स्थायी समाधान, पशु चारे की फसलों की खेती और पौधरोपण, आधुनिक मशीनों के उपयोग, युवाओं को पशुपालन के लिए प्रेरित करने और इस सैक्टर के अन्य सभी पहलुओं के मद्देनजर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करें। इसमें कृषि विभाग, बागवानी विभाग, वन विभाग,ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, जल शक्ति, उद्योग, सहकारिता विभाग, मिल्क फैडरेशन और अन्य विभागों के इनपुट्स के अलावा स्वयं सहायता समूहों, गौसदनों के संचालकों तथा आम पशुपालकों के सुझाव भी शामिल होने चाहिए। कार्यशाला में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवेंद्र कतना ने जिला में पशुपालन की संभावनाओं, विभाग की सेवाओं के आधुनिकीकरण और अन्य मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।