{"_id":"69d8dd7586e4a7e7bf03f293","slug":"video-hamirpur-former-chief-minister-dhumal-celebrates-83rd-birthday-with-kanya-pujan-cuts-cake-with-party-workers-anurag-thakur-congratulates-father-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कन्या पूजन कर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने मनाया 83वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं के साथ काटा केक, अनुराग ठाकुर ने पिता को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कन्या पूजन कर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने मनाया 83वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं के साथ काटा केक, अनुराग ठाकुर ने पिता को दी बधाई
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:52 PM IST
Link Copied
भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का 83वां जन्मदिन शुक्रवार को उनके पैतृक निवास समीरपुर में धूमधाम से मनाया गया। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को चांदी का मुकुट भेंट कर बधाई दी। प्रदेश के कोने-कोने से भाजपा नेता और कार्यकर्ता धूमल को बधाई देने के लिए पहुंचे । धूमल ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ के काटा इस मौके पर कन्या पूजन भी किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने पिता को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की। सैकड़ो कार्यकर्ता सुबह ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे और दिनभर यह कम चला रहा। कार्यक्रम के तहत गांधी चौक, हमीरपुर में सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। पार्टी द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही इस अवसर पर आम जनमानस के बीच सेवा भाव के तहत जूस, हलवा और चना वितरित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया। इसके उपरांत समीरपुर में एक भव्य वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो वर्ष 1980 से 1990 के बीच पार्टी की नींव मजबूत करने में सक्रिय रहे। यह वह कालखंड था जब पार्टी अपनी स्थापना से लेकर राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन तक निरंतर संघर्षरत रही। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया। जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान नव-निर्मित भाजपा जिला कार्यालय में स्थापित किए जा रहे अटल पुस्तकालय का शुभारंभ भी प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल द्वारा किया गया। इस पुस्तकालय का उद्देश्य कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवाओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करना तथा संगठन के इतिहास, राष्ट्रवाद और प्रेरणादायक साहित्य से जोड़ना है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भजन कीर्तन भी किया। जिला भाजपा की ओर से गांधी चौक इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल जननायक है और वह पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनमानस के दिल पर भी राज करते हैं उनके कार्यकाल में हिमाचल में विकास की जो गंगा वहीं थी उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा पार्टी और नेताओं को मिलता रहता है। कार्यक्रम में जिले भर से अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें भाजपा के प्रथम जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप भारद्वाज, 90 के दशक के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर रघुवीर सिंह, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी एवं डॉ. अनिल धीमान, संघ विचारक प्रोफेसर आर. सी. शर्मा सहित अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।