{"_id":"6a4a3fc0153def01cc00eaa8","slug":"video-hamirpur-mla-ashish-sharma-launches-plantation-drive-at-balh-booth-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विधायक आशीष शर्मा ने बल्ह बूथ पर किया पौधरोपण, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विधायक आशीष शर्मा ने बल्ह बूथ पर किया पौधरोपण, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 04:58 PM IST
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से रविवार को जिला स्तरीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हमीरपुर शहरी मंडल के बल्ह बूथ से किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जबकि इसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा शहरी मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की।
पौधरोपण के बाद विधायक आशीष शर्मा ने किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यह खेती की उर्वरक क्षमता को बनाए रखने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद आवश्यक है।
विधायक ने केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की।
जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू ने बताया कि पौधरोपण अभियान केवल बल्ह बूथ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले के प्रत्येक बूथ पर इसे चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा सके।
कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी अनिल कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और प्रदेश के किसानों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री संदीप, सुशील शुक्ला, मंडल महामंत्री तेन सिंह, बूथ अध्यक्ष विशकर्ण सिंह सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।