{"_id":"6a4b6f88faa5594090009b1e","slug":"video-hamirpur-zila-parishad-bjp-celebrates-after-anita-sharma-and-gurdeep-elected-chairperson-and-vice-chairperson-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा का परचम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने के बाद निकला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा का परचम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने के बाद निकला विजय जुलूस
Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:34 PM IST
Link Copied
जिला परिषद हमीरपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
धमरोल वार्ड से निर्वाचित अनीता शर्मा को जिला परिषद का अध्यक्ष और करेर वार्ड से निर्वाचित गुरदीप को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।
जिला परिषद हमीरपुर की कुल 19 सीटों में से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार केवल एक सीट जीत सके, जबकि तीन वार्डों में भाजपा के बागी उम्मीदवार विजयी रहे थे। बहुमत के आधार पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पहले से ही लगभग तय मानी जा रही थी।
निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शहर में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया। जुलूस के दौरान पार्टी नेताओं और समर्थकों ने इसे संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास की जीत बताया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता शर्मा और उपाध्यक्ष गुरदीप ने सभी जिला परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के संतुलित विकास, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का भरोसा भी जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।