{"_id":"6a74545e24fc8a4bbf07a593","slug":"video-hamirpur-samirpur-gram-sabha-information-shared-on-gpdp-viksit-bharat-gram-abhiyan-and-monsoon-health-measures-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: समीरपुर ग्राम सभा में जीपीडीपी और विकसित भारत ग्राम अभियान पर मंथन, बरसाती बीमारियों से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: समीरपुर ग्राम सभा में जीपीडीपी और विकसित भारत ग्राम अभियान पर मंथन, बरसाती बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:01 PM IST
ग्राम पंचायत समीरपुर में वीरवार को सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान भरत कुमार ने की। इस दौरान पंचायत की विकास योजनाओं, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) और विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पंचायत प्रधान भरत कुमार ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) प्रस्तुत करते हुए विकसित भारत ग्राम अभियान के उद्देश्यों और पंचायत स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. वलिता ने बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, गंदे पानी की उचित निकासी करने, पीने के पानी को ढककर रखने और उबालकर उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
पशुपालन विभाग की पशु चिकित्सक डॉ. नीरजा कटोच ने पशुपालकों से पशुओं की नियमित देखभाल, कानों में पहचान टैग लगाने और समय-समय पर टीकाकरण कराने की अपील की, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सके।
कृषि प्रसार अधिकारी लाल चंद ने किसानों को वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती अपनाने, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने, खरीफ फसलों की देखभाल करने तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
पंचायत सचिव चुनी लाल ने विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ लेने का आग्रह किया। ग्राम सभा में उपप्रधान रण सिंह ठाकुर, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।