{"_id":"68ecc09bfd6565358902edbd","slug":"video-hamirpur-tara-chand-said-pensioners-should-not-be-divided-on-the-basis-of-age-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: तारा चंद बोले- पेंशनरों का आयु के आधार पर विभाजन न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: तारा चंद बोले- पेंशनरों का आयु के आधार पर विभाजन न हो
एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान तारा चंद ने की। बैठक में सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की गई है कि पेंशनरों को पेंशन जारी करते समय आयु के आधार पर विभाजन न किया जाए। प्रधान तारा चंद ने बताया कि वित्तीय संकट है तो सरकार जनप्रतिनिधियों को भी विभिन्न तिथियों पर पेंशन जारी करे। अन्य विभागों के पेंशनरों के साथ भी ऐसा ही नियम अपनाया जाए। केवल एचआरटीसी पेंशनरों के साथ ही इस तरह का व्यवहार क्यों किया जाता है। सभी पेंशनरों की आवश्यकताएं एक समान हैं। सभी आयु के पेंशनरों को एक ही समय पुरानी पेंशन स्कीम के अनुसार महीने की पहली तारीख को पेंशन जारी की जाए। 13 अक्टूबर बीत चुका है। अभी तक सितंबर माह की पैंशन जारी नहीं हुई है। 20 अक्टूबर को दीपावली त्योहार है। त्योहार के मध्यनजर सितंबर महीने की पेंशन शीघ्र जारी की जाए। उन्होंने बताया कि बिना पेंशन के उम्र की इस दहलीज पर गुजारा करना मुश्किल है। पेंशनरों के रुके हुए बकाया लाभ और मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों के रुके हुए वित्तीय लाभ व पेंशन जारी की जाए। बैठक में देव राज ठाकुर, राज कुमार, कमलेश कुमार, जसवंत सिंह, जोगिंदर पाल, मोती लाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।