{"_id":"68500bddb6e2f873ee054284","slug":"video-hamirpur-the-army-presented-a-citation-to-the-parents-of-martyr-dinesh-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सेना ने बलिदानी दिनेश के माता-पिता को किया प्रशस्ति पत्र भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सेना ने बलिदानी दिनेश के माता-पिता को किया प्रशस्ति पत्र भेंट
कारगिल युद्ध के बलिदानी दिनेश लगवाल के बलिदान को आज भी भारतीय सेना याद करती है। 26 वर्ष बाद बलिदानी दिनेश लगवाल की पुण्यतिथि वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर भारतीय सेना के जवान उनके पैतृक गांव अंदराल पहुंचे। बलिदानी के पिता कैप्टन भूप सिंह व माता विद्या देवी को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। सेना के अधिकारियों को देख माता-पिता भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक गए। दिनेश लगवाल बमसन की भटेड़ पंचयात के अंदराल गांव से संबंध रखते थे। भूप सिंह ने बताया कि बेटे ने देश के लिए बलिदान दिया है। भारतीय सेना 26 वर्ष बाद भी बेटे और परिवार को याद रखती है। यह सम्मान न केवल मेरे परिवार बल्कि पूरे बमसन के लिए गर्व की बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।