{"_id":"6a71dc4def938be40c05311c","slug":"video-indecent-remarks-on-mahatma-gandhi-and-chief-minister-sukhu-fir-under-section-353-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री सुक्खू पर अभद्र टिप्पणी, धारा 353 में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री सुक्खू पर अभद्र टिप्पणी, धारा 353 में एफआईआर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी और मुख्यमंत्री का मॉर्फ (छेड़छाड़ कर बनाया गया) फोटो पोस्ट करने के मामले में हमीरपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान में जुटी है। सांविधानिक पद पर यह टिप्पणी की गई है। ऐसे में मानहानि का आरोप भी सोशल मीडिया यूजर पर लगा है। यूजर की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की दो दिन पहले की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए मुख्यमंत्री का मॉर्फ फोटो साझा किया और कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के हमीरपुर जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने सदर थाना हमीरपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोशल मीडिया कमेंट और उससे जुड़े अकाउंट की तकनीकी जांच कर रही है। साथ ही टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी तथा मुख्यमंत्री का मॉर्फ फोटो पोस्ट में कमेंट किए जाने संबंधी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।