{"_id":"67de77a30082911d5e056f7c","slug":"video-interview-started-in-ex-serviceman-employment-cell-hamirpur-for-123-posts-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 123 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर में साक्षात्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 123 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर में साक्षात्कार शुरू
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए हैं। इसी के चलते शनिवार को कांगडा जिला के पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। साक्षात्कार में पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच करने के बाद पूर्व सैनिकों का पैनल तैयार किया जाएगा जिसके बाद चयनित पूर्व सैनिकों को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त किया जाएगा । पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग 16, अनुसूचित जाति 24 और अनुसूचित जनजाति के 9 पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया में वही पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं, जो 13 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास अनिवार्य है। अभी तक हमीरपुर, चंबा , सोलन, मंडी व बिलासपुर जिला के 400 से 500 के करीब पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच कर ली गई है। पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर ने रोजगार सेल के आधार पर ही पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।