{"_id":"6a86d173a3bee7ab6c03053a","slug":"video-mla-captain-ranjeet-singh-inspected-kakkar-school-and-issued-instructions-to-complete-the-work-within-the-stipulated-time-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कक्कड़ स्कूल का किया निरीक्षण, निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कक्कड़ स्कूल का किया निरीक्षण, निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने गुरुवार को कक्कड़ स्कूल में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय अवधि में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा स्कूल में लंबे समय से अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता थी। ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने परिसर में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध करवाने और पुराने जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने की मांग की थी ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना न करना पड़े। अब स्कूल को बजट उपलब्ध करवा दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई और अन्य गतिविधियों को लेकर बातचीत की। खेल मैदान में वॉलीबॉल खेल रहे विद्यार्थियों के साथ एक मैच खेला।उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।