{"_id":"6a86d7f7244bd5bda706ac39","slug":"video-dr-pushpendra-verma-said-strengthen-health-services-in-remote-areas-instead-of-engaging-in-political-theatrics-in-nadaun-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बोले- नादौन में राजनीतिक तमाशे के बजाय दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करें जनक राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बोले- नादौन में राजनीतिक तमाशे के बजाय दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करें जनक राज
कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने विधायक डॉ. जनक राज के बयान और नादौन में स्वास्थ्य शिविर को लेकर उठे अनुमति संबंधी सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इसे राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि विधायक को राजनीतिक तमाशे के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं डॉ जनकराज से विजिलेंस पूछताछ पर वर्मा ने कहा कि वह आईजीएमसी में एमएस रहे हैं ऐसे में उनके दौर में हिमकेयर से जुड़े कार्यों को लेकर पूछताछ होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों के लिए निर्धारित प्रक्रिया और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से अनुमति लेना जरूरी है। मरीजों की निजता का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।