{"_id":"6a86d7f126b4f936190d2875","slug":"video-cricket-tournament-for-de-addiction-begins-at-hamirpur-college-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हमीरपुर काॅलेज में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हमीरपुर काॅलेज में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा,खेल और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर के सचिव डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 20 और महिला वर्ग की चार टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बीए इतिहास और बीबीए की टीमों के बीच हुआ। इसमें बीबीए ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए निशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला बीकॉम प्रथम वर्ष और बीएससी प्रथम वर्ष के बीच हुआ। इस दौरान ग्रेड-वन सुपरिंटेंडेंट सरताज पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार,डॉ. कनिका गोंडल, प्रो. कृष्ण चंद, प्रो. पूनम, विजय कुमार और अशोक कुमार सहित विद्यार्थी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।