{"_id":"6a86ea2f42387bd883045f93","slug":"video-captain-ranjeet-said-the-former-mla-misleads-people-in-the-name-of-health-check-up-camps-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैप्टन रणजीत बोले- स्वास्थ्य जांच शिविर के नाम पर गुमराह करते हैं पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन रणजीत बोले- स्वास्थ्य जांच शिविर के नाम पर गुमराह करते हैं पूर्व विधायक
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सुजानपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा स्वास्थ्य जांच शिविर लगा कर लोगों को केवल गुमराह करते रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि सिविल अस्पताल सुजानपुर में जब चिकित्सक मौजूद हैं तो वहां पर शिविर लगाने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की ओर से लगाए जाने वाले शिविरों का कोई लाभ लोगों को नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि जब हमीरपुर जिला में मरीजों को सभी अलग अलग विशेषज्ञों की तैनाती है तो लोग चंडीगढ़ क्यों जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए तारबंदी करवाई गई है जिसके बाद किसान फसल की सुरक्षा को लेकर निश्चित हैं। उन्होंने पूर्व विधायक द्वारा पहनी सफेद टोपी को लेकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की आशंका भी जताई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा हमेशा ही मुख्यमंत्री के विरोधी रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।